दसवीं में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, मौत
देहरा उपमंडल के एक गांव में छात्रा ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल के एक गांव में 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नलेटी गांव में एक 16 वर्षीय लड़की ने परीक्षा में फेल होने के बाद जहर खा लिया। इसके बाद उसे देहरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता संजीव कुमार ने कहा कि एसओएस की दसवीं की परीक्षा में फेल होने पर रिचिका ने जहर खा लिया। बेटी की मौत के बाद परिवार सदमे में है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 26.05 फीसदी रहा है। वीरवार को बोर्ड ने एसओएस का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। परीक्षा में 10,209 परीक्षार्थियों में से 2659 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 5780 परीक्षार्थियों को री-अपीयर आई है। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।