फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बजे डीजे बंद करने पर डीजे संचालक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दस बजे डीजे बंद करने पर डीजे संचालक की धुनाई
विज्ञापन

शाहपुर उपमंडल के हरनेरा गांव में मारपीट, छह लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। कोर्ट का दस बजे के बाद डीजे न चलाने का फैसला एक डीजे संचालक पर भारी पड़ गया। कोर्ट के आदेशानुसार ठीक दस बजे डीजे बंद करने के बाद संचालक घर जा रहा था, तो रास्ते में युवकों ने डीजे संचालक के साथ मारपीट की। डीजे संचालक ने इस बारे में शाहपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। डीजे संचालक की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरनेरा गांव में किसी के घर में कार्यक्रम चल रहा था। जिन युवकों ने डीजे संचालक के साथ मारपीट की वे भी उस कार्यक्रम में मौजूद थे। दस बजने पर डीजे संचालक ने डीजे बजाना बंद किया। जिसको लेकर युवकों ने डीजे संचालक के साथ बहस भी की। उसके बाद वह घर के निकल गया, लेकिन डीजे संचालक कुशल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी हरनेरा ने बताया के रास्ते में उसके साथ बहस करने वाले सुरेंद्र सिंह, सतीश, कपिल, गोबिंद, श्याम, विनोद निवासी बडं ने मारपीट की। उधर, शाहपुर थाना प्रभारी राकेश चंद ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें