पट्टी में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
पंचरुखी (कांगड़ा)। इलाके के गांव पट्टी में अवैध शराब का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति से 15 बोतल देशी शराब की पकड़ी हैं। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में पुलिस ने राजेश कुमार की दुकान में छापामारी की। इस पर पुलिस ने 15 बोतल देशी अवैध शराब की पकड़ी है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने राजेश कुमार के खिलाफ आबकारी एवं कराधान के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।