फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में दो लाख 39 हजार की नकदी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। निर्वाचन विभाग की ओर से गठित विभिन्न उड़नदस्तों ने मंगलवार को नूरपुर क्षेत्र में लगाए गए नाकों के दौरान दो लाख 39 हजार 455 रुपये की नकदी जब्त की। नूरपुर-सदवां मार्ग पर लगाए नाके के दौरान उड़नदस्ते के प्रभारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राजीव महाजन ने एक वाहन की तलाशी के दौरान वाहन में सवार शेर सिंह निवासी हेल (चंबा) के कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी जब्त की। टीम में सुशील कटोच सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। वहीं, एक अन्य मामले में खन्नी-बदूही मार्ग पर उड़नदस्ते की टीम में प्रभारी देवेंद्र राणा की अगुवाई में करतार सिंह निवासी खन्नी के कब्जे से एक लाख 39 हजार 455 रुपये जब्त किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें