फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की 36 बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर पुलिस ने अवैध शराब की 36 बोतलें पकड़ीं
विज्ञापन

फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर पुलिस ने एएसआई गुरधियान सिंह के नेतृत्व में थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर एक ढाबे से 36 बोतलें देसी और अंग्रेजी शराब की पकड़ी। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि ढाबे पर अवैध रूप से शराब बेची और पिलाई जा रही है। इस पर पुलिस की टीम ने रेड डाल कर 25 बोतल देसी शराब नागपुरी संतरा और 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। अवैध रूप से शराब रखने के जुर्म में पुलिस ने रिंकू पुत्र जगदीश चंद निवासी भटोली समियाला को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया। उपमंडल पुलिस अधिकारी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि अवैध रूप से शराब रखने और बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें