अवैध खनन करते जेसीबी, टिप्पर और ट्रैक्टर पकड़े
नूरपुर (कांगड़ा)। खनन विभाग ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में छापामारी की। खनन अधिकारी नूरपुर नीरज कांत की अगुवाई में टीम ने एक जेसीबी, तीन टिप्परों और एक ट्रैक्टर का चालान काटकर 99 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया। उन्होंने कहा कि नूरपुर और इंदौरा हलकों में विभाग का अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।