फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडूखर में ट्रक खाई में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रे (कांगड़ा)। इंदौरा ब्लॉक के अंतर्गत गांव बडूखर में सुबह 9 बजे गन्ने से भरा हुआ ट्रक खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार ट्रक में सवार कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि मोड़ पर सड़क एक तरफ से बैठ गई है जिसके कारण ट्रक एक तरफ झुक गया और हादसा हो गया। ट्रक भोगरवां की तरफ से आ रहा था और मुकेरियां शुगर फैक्टरी जा रहा था। बताया जा रहा है कि खराब रास्ता टूटी सड़क होने के कारण ये हादसा हुआ है। इंदौरा से लेकर जगीर तक सड़क का ऐसा हाल है कि वाहन तो क्या इस पर पैदल भी चलने से लोग कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें