फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनार्थू में भालू के हमले में चरवाहा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ेअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। करनार्थू गांव के जंगलों में भेड़ें चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल चरवाहे को स्थानीय लोगों की मदद से बैजनाथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के शिकार राजू ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने मालिक कलोरू राम के साथ जंगल में भेड़ों को चराने लेकर जा रहा था। इसी बीच अचानक भालू ने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। वह भेड़ों को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो भालू ने उसे दबोच लिया तथा काफी दूर तक घसीटता ले गया। करीब 15 मिनट के बाद भालू ने उसे छोड़ा। इस हमले में राजू के मुंह और सिर पर चोटें आई हैं। उसके मालिक कलोरू राम ने उसकी पत्नी को फोन किया और एंबुलेंस की सहायता से उसे बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें