पंचरूखी (कांगड़ा)। पंचरूखी पुलिस थाना के तहत मामा के घर से नाबालिग लड़की को भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार जयसिंहपुर से एक नाबालिग लड़की अपने मामा के घर पंचरूखी आई थी। इसी बीच जयसिंहपुर का एक युवक लड़की को भगाकर ले गया। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, पुलिस थाना पंचरूखी के प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। इस संबंध में छानबीन की जा रही है।