लंबागांव में ट्रैक्टर के नीचे आने से छात्र की मौत
संधोल स्कूल में जमा एक में पढ़ता था छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव के ढलू में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक ट्रैक्टर के नीचे आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश पुत्र श्याम सुंदर जिला दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर एक पेट्रोल पंप मालिक का है। ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर ही खड़ा रहता था। ट्रैक्टर को पेट्रोल पंप से लेकर कौन गया था, कौन चला रहा था, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। कैलाश संधोल स्कूल में जमा एक में पढ़ता था। लंबागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ विपिन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
चेक बाउंस मामले में गिरफ्तारी
कांगड़ा। पुलिस ने चेक बाउंस मामले में आरोपी अश्वनी गुप्ता को गिरफ्तार किया है। एसएचओ मेहर चंद ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोप है कि आरोपी ने किसी व्यक्ति को चेक दिया था जो बाद में बाउंस हो गया।