फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद के चलते जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा के गांव बेला में जमीन की सरहदबंदी को लेकर परेशानी के चलते एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा कर जीवनलीला समाप्त कर ली। अतिरिक्त थाना प्रभारी इंदौरा महिंद्र शर्मा के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि युगल किशोर (54) पुत्र लेख राज निवासी बेला इंदौरा काफी लंबे समय से जमीन की तकसीम को लेकर परेशान था। 14 दिसंबर को उसकी जमीन में एक अन्य शेयर होल्डर के साथ उसकी जमीन की तकसीम को लेकर राजस्व विभाग की निशानदेही की गई थी, पर फिर भी दोनों में सहमति न बनी। उस दिन से जमीन की तकसीम की निशानदेही को लेकर मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था, जिसके चलते युगल किशोर ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत को बिगड़ते देखकर परिजन मुकेरियां ले गए। साथ ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में दी। चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा सुरिंद्र सिंह राणा और मुख्य आरक्षी विपिन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर नूरपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें