फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में रंगे हाथों पकड़ा जेबकतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी में रंगे हाथ पकड़ा जेबकतरा
विज्ञापन

दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की जेबों पर कर रहा था हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में एक जेबकतरे को रंगे हाथ पकड़ा है। रविवार दोपहर आरती के बाद मंदिर में दर्शन करने के लिए हमीरपुर से पहुंचे एक सैनिक परिवार और एक अन्य परिवार इंद्र मोहन निवासी पठानकोट पंजाब अपने परिवार सहित मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने पहंचे थे। भीड़ ज्यादा होने के चलते उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनकी जेबें कट गईं। श्रद्धालुओं ने पर्स में हजारों रुपये रखे थे। इस बारे में श्रद्धालुओं ने गृहरक्षक जवान हवलदार राजकुमार को सूचित किया। फिर मंदिर सिक्योरिटी इंचार्ज रवि दत्त भारद्वाज सहित जेब कतरे को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई और जेब कतरा रंगे हाथों पकड़ा गया। वहीं, श्रद्धालुओं के पर्स हरीश कुमार उर्फ हैपी पुत्र वदिक समराला चौक लुधियाना से बरामद हुए, जिसमें हजारों रुपये थे। वे श्रद्धालुओं को वापिस कर दिए गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह व्यक्ति उनके पीछे-पीछे चल रहा था, उन्हें भी मंदिर में संदेह हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें