अमर उजाला ब्यूरो
गगल(कांगड़ा)। मांझी खड्ड के बेली ब्रिज पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने बाद में टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चालक महिला का पति उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार पठानकोट की तरफ से आ रही बस से मांझी पुल पर पास लेते समय एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जो कि रैत (भैरो) की रहने वाली बताई जा रही है। उधर, गगल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है । वहीं, एसडीएम एसएस नेगी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने भी घटना का जायजा लिया, इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपनी मांग को दोहराया की पुल के दोनों तरफ पुलिस जवान तैनात किए जाएं, ताकि रेड लाइट होने पर न रुकने वाले वाहनों पर उचित कार्रवाई की जा सके।