फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने ठाकुरद्वारा में हटाए 11 अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर/मारंडा(कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा में रेलवे की जमीन पर बने कई अवैध कब्जों को प्रशासन गिरा दिया है। प्रशासन ने ठाकुरद्वारा में 11 अवैध कब्जों को हटाया है। प्रशासन की ओर से वीरवार सुबह शुरू की गई इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने अवैध कब्जों क मालिकों को पहले ही 48 घंटे का समय देकर अपने कब्जों, दुकानों या अन्य भवनों में रखे सामान को हटाने की समय सीमा दी थी। लिहाजा, बुधवार शाम को यह समय सीमा खत्म हो गई थी। अवैध कब्जों को लेकर एसडीएम पालमपुर, तहसीलदार मित्रदेव और पुलिस बल को साथ लेकर सुबह ही ठाकुरद्वारा चौक पर पहुंच गए थे। हालांकि कई लोग सुबह से ही अपने भवनों से सामान निकालते रहेख् लेकिन प्रशासन ने कोर्ट के आदेशों को मान्य रख कर वीरवार को अपनी कार्रवाई शुरू कर जेबीसी से इन अवैध कब्जों को गिरा दिया। प्रशासन की ओर से चलाए गए पीले पंजे लोग बेबस होकर यह देखते रहे।
विज्ञापन

लेकिन, कोर्ट के आदेशों के आगे प्रशासन और अवैध कब्जाधारी कुछ नहीं कर सकते थे। प्रशासन की ओर से ठाकुरद्वारा में वीरवार को गिराए गए अवैध कब्जों में रेस्टोरेंट, दुकानें और लोगों के घर शामिल है। इस बीच थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ, रेलवे अधिकारी और एनएच के एसडीओ अजय शर्मा मौजूद रहे। उधर, एसडीएम पालमपुर बलवान मंढोत्रा ने कहा कि कोर्ट के आदेशों के अनुसार ठाकुरद्वारा में रेलवे की जमीन पर बने 11 अवैध कब्जों को हटाया है। अवैध कब्जाधारियों को इसके लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। इसकी तय सीमा खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें