फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगौड़ा आत्महत्या मामले में मिला पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के गांव बगौड़ा में एक व्यक्ति के पेड़ से लटककर जान देने वाले मामले में गिरफ्तार पांच लोगों को 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों लोगों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिला है। बुधवार को बगौड़ा गांव में एक व्यक्ति ऊधो राम का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर जो तथ्य जुटाए थे, उसके तहत पुलिस के हाथ मृतक के लिखे दो सुसाइड नोट भी लगे थे। इसमें गांव के एक वार्ड पंच, दो लोगों और उनकी पत्नियों समेत पांच लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लिहाजा, पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पंच समेत चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक ने जमीन विवाद को लेकर इन पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। पुलिस अब मृतक के लिखे सुसाइड नोट को लैब में उसकी हैंडराइटिंग से मिलाने के लिए भी भेजेगी, जिससे यह पुख्ता किया जा सके कि क्या यह सुसाइड नोट मृतक की ओर से ही लिखे गए थे? उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें