फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बड़ाई में की हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत शनिवार रात को गांव बड़ाई हार में चोर एक घर से नकदी और गहने चुरा कर ले गए। डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि बड़ाई हार में 80 वर्षीय वृद्धा राणो देवी घर में ताला लगाकर पड़ोस में शादी समारोह में गई हुई थी। किसी ने उसके घर से 5500 रुपये, एक चांदी की अंगूठी और एक सोने की चैन उड़ा ली। राणो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि लगभग 35 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें