थ्रेशिंग करते समय गेहूं को लगी आग, चार बोरी गेहूं जली
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के जसूर में थ्रेशिंग करते समय आग लग जाने हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार जसूर निवासी विधिया राम रविवार को खेतों में गेहूं की थ्रेशिंग कर रहे थे कि अचानक उसमें आग लग गई। वहां काम कर रहे लोग इससे पहले कि कुछ कर पाते, आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते अग्निशमन के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कटी गेहूं जल कर राख हो चुकी थी। थ्रेशिंग के दौरान निकाल कर रखी चार बोरियां भी जल गईं। उधर, कमनाला पंचायत के उपप्रधान इशर सिंह ने मौका कर प्रभावित को मुआवजा देने की मांग उठाई।