छात्रों को मोबाइल और बाइक न दें अभिभावक : उर्मिला
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर स्कूल में अध्यापक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। इसमें स्कूल की विभिन्न गतिविधियों पर अभिभावकों और शिक्षकों ने चर्चा की। प्रधानाचार्य उर्मिला ठाकुर ने अभिभावकों से छात्रों को मोबाइल और बाइक न देने की हिदायत दी। इस मौके पर सुनीता शर्मा, सुरेश लट्ठ, राम लाल, बलकार सिंह गुलाम, अनुष्का, भावना, विक्रम, दिनेश, नरेंद्र, नीलम, कुलदीप आदि मौजूद रहे।