करंट लगने से प्रवासी की मौत
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके गांव घुग्घर के पास एक प्रवासी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घुघर के पास एक व्यक्ति भीखा राम डाकखाल नगरी तहसील खुशहार जिला नागर राजस्थान को शाम को करेंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता चलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। व्यक्ति को करंट कैसे लगा है, इसका अभी कोई पता नहीं चला है। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि प्रवासी व्यक्ति की करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।