फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष को नहीं ले जाने दिया मृतका का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहित की मौत पर बवाल
विज्ञापन

मायका पक्ष शव लेकर पहुंचा थाने
रक्कड़ आत्महत्या मामला, परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
पति गिरफ्तार, 20 तक रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ गांव में नवविवाहिता के आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। नवविवाहिता के परिजनों ने उनकी बेटी के आत्महत्या करने के मामले को खारिज करते हुए अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप जड़ा है। वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव लेने पहुंचे ससुराल पक्ष को मायका पक्ष ने बिना शव सौंपे ही वापस लौटा दिया और अपनी बेटी का अंतिम संस्कार खुद करने की बात कही और शव लेकर पुलिस थाना धर्मशाला पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाते हुए शवनम के पति दिनेश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
शवनम के पिता लाल चंद और माता बीना देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिनेश अक्सर शवनम से मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी दिनेश के खिलाफ मारपीट का मामला महिला पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज करवाया गया था। परिजनों ने आरोप जड़ा कि उनका दामाद अकसर उनकी बेटी पर शक करता था और इसी शक के चलते उसने शवनम की नौकरी भी छुड़वा दी थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वे सूचना मिलने पर मंगलवार को शबनम के किराये के मकान में पहुंचे तो दिनेश उसके शव को गाड़ी में डाल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि हो सकता है दिनेश ने खुद ही शबनम को मौत के घाट उतारकर उसे फंदे पर लटका दिया हो। उन्होंने मांग की है कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की जो धाराएं दिनेश के खिलाफ लगाई हैं, उनके स्थान पर हत्या की धारा लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 20 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
-सुनील राणा, एसएचओ, सदर थाना धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें