पत्नी से मारपीट के आरोप में पति गिरफ्तार
पंचरुखी (कांगड़ा)। इलाके की पंचायत भरवाना के गांव कंडारल में एक व्यक्ति को पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति ने नशे में धुत हो कर पत्नी से मारपीट की। इसकी सूचना पंचरुखी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर पति को गिरफ्तार कर लिया। उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस ने पत्नी से मारपीट करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।