अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों के चालान
हरिपुर (कांगड़ा)। अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए पुलिस के विशेष अभियान के दौरान बुधवार को भी पुलिस दल ने अवैध खनन के मामले में दो ट्रैक्टरों के चालान काटे हैं। थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने चालान के बारे में बताया कि इन ट्रैक्टरों से जुर्माने के तौर पर 9400 रुपये की राशि वसूल की गई है। उन्होंने अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने की बात करते हुए बताया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो कोई भी पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।