फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ट्रैक्टर का फटा टायर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चलते ट्रैक्टर का फटा टायर, चालक की मौत
विज्ञापन

उछलकर ट्रैक्टर के नीचे आया चालक, अधे दी हट्टी-अधवानी रोड पर पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। अधे दी हट्टी-अधवानी रोड पर एक ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार (40) पुत्र रिखी राम निवासी टोरू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर (एचपी36सी-2931) अधे दी हट्टी के साथ लगते रोड अधवानी की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर पदियारा पहुंचा तो ट्रैक्टर का एक टायर फटने के साथ ही उसका एक पार्ट टूट गया व ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके चलते चालक उछल कर ट्रैक्टर के नीचे आ गिरा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रैक्टर चालक को एंबुलेंस की सहायता से ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें