फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा की मंदोली पंचायत में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगल से मौत होने का मामला सामने आया है। मामला मंगलवार देर रात का है। महिला तीन महीने से गर्भवती बताई जा रही है। इंदौरा पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पंचायत मंदोली की मंजू बाला (28) पत्नी रविंदर कुमार ने गलती से घर में रखे नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ती गई। परिजन महिला को इंदौरा अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार किया जा रहा था, तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के बयान कलमबद्ध किए। महिला ने बताया कि उसने गलती से घर में रखी कोई जहरीली वस्तु खा ली है। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, मंगलवार देर रात महिला की मौत हो गई। उधर, पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी संदीप पठानिया ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है । पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें