लोट में बाइक चालक से चरस बरामद
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के लोट (उतराला) निवासी विजय कुमार पुत्र लक्ष्मण दास से 114.5 ग्राम चरस बरामद की गई। मामले में विजय कुमार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी प्रताप ठाकुर ने की है।