फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हत्याकांड आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दुराचार में नाकाम रहने पर उतार दिया था महिला को मौत के घाट
पूछताछ में भेड़पालक ने उगला सच
पेशे से ट्रक चालक बताया जा रहा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के रिहलु गांव की दलित महिला की जंगल में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ठारू भटेछ के पास जंगल से भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

आरोपी कृष्ण कुमार निवासी कुफरु-मनोह पंचायत बोडु -सारना का रहने वाला है। पुलिस ने मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक पेशे से 28 वर्षीय आरोपी ट्रक चालक बुधवार देर रात जंगल में जब महिला के साथ दुष्कर्म करने में नाकाम रहा तो उसने हाथापाई के दौरान सिर पर पत्थर मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी नालागढ़ ट्रक यूनियन में ट्रक चलाता है। उत्तर प्रदेश में ट्रक हादसे के बाद वह पिछले एक महीने से अपने घर बोडु सारना में ही रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी बुधवार को जंगल में मौजूद था। आरोपी ने पहले महिला से शरारत करके जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। महिला ने अपने बचाव में हाथापाई भी की, लेकिन आरोपी नशे के धुत्त था। आरोपी जब मकसद में कामयाब न हो सका तो उसने महिला पर दराट और पत्थरों से हमला कर दिया। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने लाश को झाड़ियों में छिपा दिया और मौके से भाग गया। आरोपी का घर जंगल से एक किलोमीटर की दूरी पर था। महिला अपने घर से दो किलोमीटर की दूरी तय करके आजीविका के लिए झाड़ू बनाने को खजूर की पत्तियां लेने गई थी। जंगल में ही घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर भेड़पालक विपिन निवासी रिहलु पिछले कई दिन से डेरा जमाए हुआ था। पुलिस ने भेड़पालक को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था। भेड़पालक ने पुलिस के समक्ष कहा कि उसे वारदात का पता नहीं है। पुलिस की ओर से सख्ती बरतने पर भेड़पालक ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार ने ही वारदात को अंजाम दिया हुआ है। वारदात से पहले वे दोनों जंगल में ही थे। दोनों ने शराब का सेवन किया था। दोनों को कुछ स्थानीय लोगों ने जंगल में दिन के समय नशे में धुत्त होते भी देखा था। भेड़पालक ने पुलिस के समक्ष कहा कि उसने आरोपी को समझाया भी था कि वह महिला से छेड़छाड़ न करे। भेड़पालक ने कहा कि इसके बावजूद आरोपी नहीं माना। कुछ समय के बाद वह अपने डेरे में वापस चला गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने हत्यारोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें