फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दराटी में पकड़ी देशी शराब व बीयर

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके में शराब का अवैध कारोबार करने पर पालमपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने इस व्यक्ति से देशी शराब और बीयर की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार इलाके का गांव दराटी में एक व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता था, जिसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने छापामारी कर कर्म चंद से 14 बोतल देशी शराब और 12 बोतलें बीयर की जब्त कीं। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने 14 बोतल शराब और 12 बोतलें बीयर की पकड़ी हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें