सुगनाड़ा पंचायत के शिव मंदिर में चोरी
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। विकास खंड मुख्यालय नगरोटा सूरियां और आसपास के क्षेत्र के मंदिरों में कुछ दिनों से चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। मंगलवार रात को नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत सुगनाड़ा के शिव मंदिर से पिंडी के साथ लगे पीतल के नागों की मूर्तियां, पीतल की गागर सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि अभी तक किसी ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से आग्रह किया है कि ऐसे चोर गिरोह को जल्द पकड़ा जाए, ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।