पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी ब्लॉक की पंचायत कैलाशपुर में एक व्यक्ति की जहरीली चीज खाने से मौत हो गई है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कैलाशपुर पंचायत के गांव वरकड़ी में संसार चंद (42) ने कोई जहरीली चीज खा ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी पत्नी बीमार बेटी को लेकर अस्पताल गई थी। जब वह सुबह घर पहुंची, तो देखा कि पति की मौत हो गई थी। इससे आशंका जताई गई है कि पति ने किसी जहरीली चीज का सेवन किया है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का कोई पता नहीं चला है। यह भी बताया जा रहा है कि पति और पत्नी में कहासुनी होती थी। इसका कारण पत्नी के मनरेगा में लगने का था कि पति, पत्नी को मनरेगा में काम करने के लिए मना करता था। उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। लेकिन, प्रथम दृष्टया में मौत का कारण जहरीली वस्तु से लगती है।