जमीन विवाद के चलते रसोई को लगा दी आग
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत उलेहड़ीयां गांव के तीन लोगों की ओर से एक व्यक्ति के रसोईघर को आग लगाने का मामला सामने आया है। गांव के सिकंदर पुत्र चमारू राम ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा कि वीरवार को वह अपनी पत्नी कमलेश कुमारी के साथ खेतों में काम कर रहा था। घर में उस समय उनकी बेटी अकेली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बीते वर्षों से जमीन विवाद चला हुआ है, जो अब अदालत में विचाराधीन है। उस व्यक्ति की विवाहित लड़की जो अपने मायके में ही रह रही है। उनकी गैरहाजिरी में अपने दो भाइयों के साथ घर जबरदस्ती आ धमकी और रसोई पर जबरदस्ती कब्जा करने लगे, जिसका उनकी बेटी ने विरोध किया। इसी दौरान तीनों ने उसके रसोई घर को आग के हवाले कर मौके से फरार हो गए। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया के पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।