फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुगियारी गांव में बाइक खाई गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढुगियारी में बाइक खाई गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा)। गगल के साथ लगते ढुगियारी गांव के पास एक बाइक के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढुगियारी निवासी भुवनेश्वर कुमार (38) पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इस घटना ढुगियारी गांव में गम का माहौल बना हुआ है, क्योंकि लोगों को लगातार दूसरे दिन सड़क दुर्घटना में गांववासी की मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। शनिवार को भी कुठमा के पास एक ट्रक और स्कूटर की टक्कर में इसी गांव की एक महिला की मौत हो गई थी। उधर, गगल के थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें