फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बच्चे के चुप करवाओ, फिर अंदर आओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले बच्चे के चुप करवाओ, फिर अंदर आओ
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल की चिकित्सक पर लगाए दुर्व्यवहार करने के आरोप
बीमार बच्चे के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से की लिखित शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला की महिला चिकित्सक पर एक बीमार बच्चे के परिजनों ने दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इस बारे में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को लिखित शिकायत की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला में एक महिला अपने बीमार बच्चे को दिखाने के लिए लाई। बीमारी के कारण बच्चा लगातार रो रहा था। दो घंटे ओपीडी के बाहर बारी का इंतजार करने के बाद महिला जब अंदर गई, महिला चिकित्सक ने बच्चे की मां को यह कह कर बाहर कर निकाल दिया कि पहले बच्चे को चुप करवाओ, फिर अंदर आओ। उसके बाद ओपीडी का दरवाजा बंद कर दिया। बच्चे की मां ने महिला चिकित्सक के इस व्यवहार के बारे में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत की और महिला चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि बच्चा बीमारी के कारण रो रहा था। इसके लिए उसे जांच करने लाया गया था, चिकित्सक के इस प्रकार के व्यवहार से साफ झलक रहा था कि वह तानाशाही से काम कर रहीं थी। बच्चे की मां ने अस्पताल प्रबंधन से पूरे मामले की जांच करने की मांग उठाई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस राणा ने महिला की शिकायत मिली है। अस्पताल प्रबंधन को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें