फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का टायर खुला, एक बच्चे सहित दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार का टायर खुला, दंपती और एक बच्चा घायल
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी में गुम्मर के समीप कार का अचानक टायर खुलने से वह पलट गई। दुर्घटना में एक बच्चा और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चे का ज्वालामुखी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया है। हादसा ज्वालामुखी से कांगड़ा मार्ग पर गुम्मर पंचायत के हटली गांव के निकट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी का टायर अचानक खुल गया और तेज रफ्तार कार सड़क से 3-4 पलटे खाकर खेत में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी को कसेटी पाइसा गांव का रहने वाला विजय कुमार चला रहा था, जबकि उसके साथ उसकी पत्नी और उसका चार वर्ष का बच्चा आदित्य बैठा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। वहां पर ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतिंद्र वर्मा ने घायलों को प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें