फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में पार्किंग में काम करने वाले व्यक्ति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के डोली अंब पठियार गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान कपिल (50) पुत्र रमेश चंद निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम कपिल काम से वापस आने के बाद अपने कमरे में गया। उसने कमरे को बंद कर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। कपिल की पत्नी ने उसे कमरे में फंदे से झूलता हुआ देखा और परिजनों की मदद से ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ज्वालामुखी पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजनों को शव सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कपिल ज्वालामुखी में ही एक निजी कार पार्किंग में कार्य करता था। वह अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी छोड़ गया। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें