फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनियारा में मिली लापता बुजुर्ग की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खनियारा में मिली लापता बुजुर्ग की लाश
विज्ञापन

धर्मशाला थाना में 11 जून को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते खनियारा में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। शव की पहचान मुंशी राम निवासी अपर दाड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग 11 जून से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना धर्मशाला में उसके बेटे ने दर्ज करवाई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट में बताया गया था कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार है और भूलने की बीमारी से ग्रस्त था। एसएचओ धर्मशाला सुनील राणा ने बताया कि खनियारा क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव मिला है। यह बुजुर्ग 11 जून से लापता था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत गिरने से हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें