फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने मैक्लोडगंज में तोड़े गाड़ियों के शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज में शरारती तत्वों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे
विज्ञापन

मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। मैक्लोडगंज में कुछ शरारती तत्वों ने गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। खबर की पुष्टि पुलिस थाना मैक्लोडगंज के एसएचओ अभिमन्यु शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मैक्लोडगंज के साथ लगते भागसूनाग रोड़ पर जंगल हॉट के पास खड़ी दो कारों और एक दोपहिया वाहन स्कूटी के शीशों को तोड़कर गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि शहर में अशांति पहुंचाने के प्रयास में कुछ बिगड़ैल शरारती तत्वों ने गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की छानबीन जारी है। शहर में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस नकेल कसेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें