घर के ताले तोड़ 69 हजार की नकदी और गहने चोरी
फतेहपुर के जखबड़ गांव में बुधवार रात की घटना
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। थाना फतेहपुर के अधीन चोरी की घटनाएं थमने कानाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोर चोरों ने बुधवार रात घर के ताले तोड़ 69 हजार नकदी के साथ गहनों पर हाथ साफ़ किया है । जानकारी के अनुसार पुलिस थाना फतेहपुर की रे चौकी के तहत गांव जखबड़ में बीती रात शातिरों ने चोरी को अंजाम देते हुए एक घर से 69 हजार की नकदी के साथ-साथ सोने की एक अंगूठी, एक चेन के साथ-साथ मंगल सूत्र चोरी कर लिया है। पुलिस चौकी रे में चोरी की शिकायत दर्ज करवाते हुए राज कुमारी पत्नी रणधीर सिंह जरियाल ने बताया उसके पति अमृतसर गए हुए थे, जबकि वह खुद हरिद्वार गई थी। बेटा बहू और बच्चों को लेकर धौलपुर ससुराल गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ चोरी को अंजाम दे दिया। उधर, चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत मामला दर्ज कर लिया है।