फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी में वीरवार शाम को भाटी बोहन पंचायत के घराट नाले में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। शव खुंडियां के सलिहार पंचायत के चौकी गांव के कौर चंद का है। डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि शव की पहचान परिजनों की ओर से कर ली गई है। उन्हें टांडा अस्पताल में पहचान के लिए भेजा गया था। शव की अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी है। डीएसपी ने बताया कि शव लगभग 15 दिन पुराना लग रहा है। कौर चंद को घर से लापता हुए लगभग डेढ़ माह बीत गया था पर उसका कोई सुराग नही मिल रहा था। उसका भाई रामलाल उसे हर जगह ढूढ़ने का प्रयास कर चुका था। वह 12 फरवरी से लापता था। डीएसपी ने कौर चंद के परिजनों को सूचित किया और अंत में परिजनों ने शव की पहचान की। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें