पालमपुर (कांगड़ा)। शहर में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े तीन युवकों ने एक युवक को तेज हथियारों से बुरी तरह घायल कर दिया। बीच सड़क में टेलीफोन एक्सचेंज के पास ये आपस में किसी पुरानी रंजिश के चक्कर में भिड़ गए। तीन युवकों ने मिलकर राम चौक निवासी युवक की टांगों को हथियारों से बुरी तरह तोड़ डाला। वहीं, तीनों युवक मारपीट के बाद फरार हो गए। घायल युवक काफी देर सड़क के बीच तड़पता रहा और अस्पताल जाने की राह देखता रहा। इससे पहले भी उसके ऊपर इस तरह से हमला हुआ था। इसकी टांगों पर ही वार किया गया था। उसे अब टांडा अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।