रककड़ (कांगडा)। गरली के निकटवर्ती गांव मूही में एक कारखाने में काम कर रहे दो कर्मचारियों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पुलिस थाना रक्कड़ में मामला दर्ज हुआ है। फैक्टरी के कर्मचारी अंकित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह उसके साथ काम कर रहे राजन उर्फ राजू ने बिना वजह न केवल मारपीट शुरू कर दी और हाथ का अंगूठा अपने मुंह से बुरी तरह चबा डाला। इससे उसके अंगूठे की चमड़ी और हड्डी को नुकसान पहुंचा है। उधर, रक्कड़ पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता अंकित कुमार का मेडिकल करवाया गया है। अरोपी राजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।