फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी ब्लॉक की एक पंचायत से नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पंचरुखी इलाके की 16 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गई थी। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राम कुमार को लड़की समेत अहमदाबाद से काबू किया है। पुलिस ने अन्य धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट भी लगाया है। पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी गंभीर सिह ने बताया कि युवक को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें