कंडवाल में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कंडवाल (कांगड़ा)। पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिलटॉप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
ट्रैफिक पुलिस प्रभारी कुलभूषण गुलेरिया ने बताया कि पठानकोट से डमटाल की तरफ आ रहा मोटसाइकिल (पीबी 35 एबी 0192) सवार सुनील कुमार पुत्र सोहन लाल मकान वार्ड नंबर 25 मोहल्ला ढाकी पठानकोट (पंजाब) का रहने वाला था। वह अज्ञात वाहन के साथ टकरा गया। इस कारण सुनील कुमार की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। डमटाल पुलिस थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। नूरपुर के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है।