फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डमटाल में पिस्तौल की नोक पर लूटा पठानकोट का कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलर्ट के बीच डमटाल में पिस्तौल की नोक पर लूटा कारोबारी
विज्ञापन

हजारों रुपये के साथ, सोने की चेन-अंगूठी और सामान भी ले गए तीन लुटेेरे
20 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कांगड़ा)। डमटाल में पठानकोट के एक कारोबारी से लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूटपाट की है। अज्ञात लुटेरों ने जहां हजारों रुपये लूटे हैं, वहीं अन्य सामान भी ले उड़े हैं। 20 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हैरानी इस बात की है कि प्रदेश में अलर्ट होने के बावजूद लूटपाट की घटना हुई।
एसडीपीओ नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस थाना इंदौरा में संयम मारवाह पुत्र सुनील मारवाह निवासी लक्ष्मी पैलेस पुरानी सब्जी मंडी पठानकोट (पंजाब) ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि उसके साथ तीन अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूटपाट की है। शिकायतकर्ता डमटाल में एसके लाइम स्टोर के नाम से दुकान चलाता है। वीरवार रात लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर जब वह अपने केबिन में हिसाब-किताब कर रहा था, तो तीन अज्ञात युवक आए और पिस्तौल से दुकान का शीशा तोड़ा। पिस्तौल का डर दिखाते हुए जेब से बटुआ निकाला। उसमें लगभग चार हजार रुपये थे। गले से चेन, कलाई घड़ी, हाथ की अंगूठी व गल्ले में रखे 30 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल पर बैठकर पठानकोट की तरफ चले गए।
विज्ञापन


सुरक्षा-व्यवस्था के दावे भी हुए हवा
कांगड़ा पुलिस की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था के किए जा रहे दावे पूरी तरह से हवा हो गए हैं। प्रदेश में अलर्ट होने के बावजूद अज्ञात लुटेरे व्यवसायी से हजारों रुपये का सामान पिस्तौल की नोक पर लूट ले गए हैं। पुलिस हर क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने और जांच-पड़ताल के दावे कर रही है, बावजूद इसके लुटेरे पिस्तौल के साथ जिला की सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोट्स
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के विरुद्घ मामला दर्ज किया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - संतोष पटियाल, एसपी कांगड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें