फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रास्ता रोका, फिर घर जा रहे दर्जी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता रोक कर दर्जी से मारपीट
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रैहन के रौड़ गांव में शुक्रवार देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रैहन के भटोली गांव का ठाकुर दास जो कि बनाल में दर्जी की दुकान करता है, अपने बेटे के साथ स्कूटर पर घर जा रहा था। रौड़ गांव के समीप कुछ शरारती तत्वों ने सड़क पर गाड़ी लगाकर रास्ता बंद कर दिया। काफी देर इतंजार करने के बाद जब ठाकुर दास के बेटे ने उन्हें रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो रास्ता रोक बैठे युवक उनसे उलझ पड़े और मारपीट करने लगे। इतने में भटोली गांव से जा रही बारात वहां पहुंची और बारातियों ने ठाकुर दास और उसके बेटे को युवकों के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन जैसे ही बाप-बेटा घर पहुंचे, तो उनके पीछे 12-14 युवक बाइकों पर आ धमके और लाठियों और अन्य चीजों के साथ ठाकुर दास पर हमला कर भाग निकले। घर में शोर सुन गांव के लोग वहां पहुंचे, तो खून से लथपथ ठाकुर दास को देख सन्न रह गए। बाद में घायल को सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद नूरपुर के लिए भेज दिया गया। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें