फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में सेंधमारी के आरोप में पकड़े चार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में सेंधमारी के आरोप में पकड़े चार युवक
विज्ञापन

न्यायालय में किए पेश, 20 तक मिली पुलिस रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला पुलिस ने होटल में सेंधमारी कर पर्यटकों का सामान उड़ाने के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के तहत आते खनियारा में एक होटल में पर्यटक के बैग पर मई माह में रात को चोरों ने हाथ साफ कर लिए थे। इस संदर्भ में पर्यटक ने 30 मई को सदर थाना धर्मशाला में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस दौरान उसने आरोप लगाया था कि होटल में मध्य रात्रि को शातिर ने कमरे की खिड़की के पास रखे उनके बैग पर सेंधमारी की थी और इस दौरान करीब 25 हजार रुपये नकद तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को चुराया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद उस व्यक्ति ने अन्य लोगों के नाम पुलिस के समक्ष उजागर किए। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने थुरल तथा द्रम्मण से संबंध रखने वाले बंटी, दुंदी तथा विकास सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया। इन चार आरोपियों के हिरासत में लिए जाने के बाद धर्मशाला के एक अन्य होटल में हुई चोरी की वारदात को लेकर भी इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। उधर, सदर थाना धर्मशाला प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि खनियारा होटल में हुई चोरी मामले में पुलिस ने थुरल तथा द्रम्मण से संबंध रखने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें