फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला के चालक की मैक्लोडगंज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला के चालक की मैक्लोडगंज में मौत
विज्ञापन

गाड़ी में पर्यटकों को घुमाने आया था पर्यटन नगरी
अमर उजाला ब्यूरो
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। मैक्लोडगंज में चक्कर खाकर गिरने से पंजाब के टैक्सी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिला कपूरथला के लटवाला गांव का रहने वाला शैलेंद्र सिंह पुत्र दारा सिंह मैक्लोडगंज में सवारियाें को घुमाने के लिए आया हुआ था। मैक्लोडगंज पहुंचते ही उसने इनोवा गाड़ी (पीबी 05 एबी 8257) को टैक्सी स्टैंड मैक्लोडगंज में पार्क किया। उसके बाद गाड़ी में सवार सभी सवारियां शहर घूमने के लिए निकल गईं। तभी गाड़ी के चालक शैलेंद्र सिंह को मैक्लोडगंज में एक चाय की दुकान के पास अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके चलते लोगों ने चालक को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी मैक्लोडगंज अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि मृतक शैलेंद्र सिंह चक्कर आने गिर गया था, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के संदर्भ में उसके परिजनों को सूचना भेज दी है। मृत्यु होने के कारण का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें