पांच से 7 दिन पुरानी हो सकता है विदेशी का शव
लाश में पड़ चुके थे कीड़े, दुर्घटना हो सकता है मौत का कारण
विपिन चौधरी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते पियूंगल नाला में मिले अमेरिकी नागरिक का शव पांच से सात दिन पुराना हो सकता है। नाले से मिले शव में कीड़े तक पड़ चुके हैं, अमरीकी नागरिक की मौत का कारण दुर्घटना हो सकती है। आरएसएफएल उत्तरी रेंज धर्मशाला के सहायक निदेशक डॉ. एसके पाल की मानें तो प्रथम दृष्टया अमेरिका के जोर्जिया निवासी 51 वर्षीय रोनाल्ड शयरेन हरनेज की मौत करीब पांच से सात दिन पहले हो चुकी थी। फारेंसिक लैब के विशेषज्ञ फिलहाल इसे दुर्घटना से जोड़ कर देख रहे हैं, क्योंकि जिस रास्ते पर अमरीकी नागरिक का शव बरामद हुआ है, वे रास्तो शहीद समारक पर आकर निकलता था। आशंका जताई जा रही है कि अमरीकी नागरिक इस रास्ते से शहीद स्माकर की तरफ आ रहा था और किसी दुर्घटना का शिकार हो गया। सहायक निदेशक ने कहा कि फिर भी अमरीकी नागरिक की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
इनसेट
अमरीकी नागरिक के पास ये मिले दस्तावेज
जानकारी के अनुसार अमेरिका के जोर्जिया निवासी रोनाल्ड शयरेन हरनेज की लाश के पास उसका पासपोर्ट, बीजा की कापी, मैरिज सर्टिफिकेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। रोनाल्ड का पासपोर्ट नंबर 513942906 है तथा यह पासपोर्ट 29 दिसंबर, 2013 तक मान्य है। इसके अलावा उसका प्रवेश बीजा एक्स-दो नंबर एजे045024 भी नौ अक्तूबर, 2017 से लेकर आठ अक्तूबर, 2018 तक मान्य है।
आठ साल का बेटा है अमरीकी नागरिक का
वहीं बताया जा रहा है कि अमेरिकी नागरिक रोनाल्ड शयरेन हरनेज का आठ वर्ष का एक बेटा है। रोनाल्ड ने कांगड़ा निवासी पृशिला हरनेज से शादी की थी। रोनाल्ड करीब पिछले 10 साल से कांगड़ा में ओबीसी कार्यालय के नजदीक रह रहा था।