बिजली गिरने से 14 बकरियां मरीं , व्यक्ति घायल
पंचरुखी (कांगड़ा)। शनिवार को मझेड़ा पंचायत के लुगट में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की 14 बकरियां मर गईं, जबकि पशुधन चरा रहा व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार मझेड़ा पंचायत के लुगट में आसमानी बिजली गिरने अपनी बकरियां चरा रहा पंचम चंद घायल हुआ। इसके अलावा बिजली की चपेट में 14 बकरियां आ गईं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए बीडीसी सदस्य प्रताप चंद ने जिला प्रशासन से प्रभावित को उचित मुआवजा देने की बात कही है।