गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा उपमंडल के समीरपुर गांव के समीप गगल पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से दो किलो 36 ग्राम चरस बरामद की। गगल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस तथा नारकोटिक्स सेल कांगड़ा ने यह कार्रवाई की है। जिस व्यक्ति से चरस पकड़ी है, उसकी पहचान समीरपुर गांव के तिलकराज के तौर पर हुई है। पिछले कुछ दिनों में ही गगल थाने के अंतर्गत नशीले पदार्थ पकड़े जाने का यह तीसरा मामला है। इससे पूर्व 27 जनवरी को गगल पुलिस ने चरस और तीन फरवरी को चिट्टा बरामद किया था। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी नशे के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।