फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर(कांगड़ा)। नूरपुर शहर के वार्ड चार निवासी अनिल कुमार उर्फ कालू की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की तफ्तीश ने अब नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने अनिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में धारा-302, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल की मौत के मामले में नया मोड़ लेने के बाद पुलिस की ओर से लगाई गई दो संगीन धाराएं इस बात को पुख्ता कर चुकी हैं कि अनिल की हत्या हुई थी और सबूतों से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने पहले इस मामले में धारा-174 के तहत कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि 22 जनवरी को अनिल का शव चंबा रोड पर पीर बाबा मंदिर के कुछ दूरी पर एक खाई में रहस्मयी परिस्थितियों में पुलिस ने बरामद किया था। ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि हत्या न होकर महज एक दुर्घटना हो सकती है, इसलिए पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई की थी। जानकारी अनुसार अनिल कुमार 18 जनवरी को अपने घर से गायब हो गया था, जिसकी रिपोर्ट उसकी पत्नी ने 19 जनवरी को थाने में दर्ज करवाई थी। सोमवार दोपहर बाद नूरपुर-चंबा रोड पर शहर के पीर बाबा मंदिर से कुछ दूरी पर एक खाई में एक चरवाहे को अनिल कुमार का शव मिला और उसकी सूचना उसने स्थानीय लोगों को दी। हालांकि इस मामले में जब शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा गया तो चिकित्सकों की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को टांडा रेफर किया था। मृतक के भाई संजय ने भी पुलिस को शिकायत सौंपी थी कि अनिल की हत्या हुई है। उस समय पुलिस से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी और जैसे ही रिपोर्ट आई पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा-302 तथा 201 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के गले में घाव के निशान थे तथा कुछ अन्य सुराग के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के भाई संजय की शिकायत हत्या के मामले में दर्ज थी। इस मामले में पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही हैं और जल्द ही हत्या की गुुुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें